Wednesday, June, 24,2026

उद्धव के छह सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल

मुंबई/नई दिल्ली: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) के लोकसभा के 6 सांसद सोमवार को एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम के बाद पार्टी में भारी विभाजन और गहराता संकट सामने आया है। शिंदे गुट में शामिल होने वाले सांसदों में संजय देशमुख, संजय जाधव, संजय दीना पाटिल, नागेश पाटिल-आष्टिकर, ओमप्रकाश राजे निंबालकर और भाऊसाहेब वाकचौरे शामिल हैं। इन सांसदों ने मुंबई में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद औपचारिक रूप से पार्टी बदलने की घोषणा की। एकनाथ शिंदे ने इस घटनाक्रम को 'ऑपरेशन टाइगर' की सफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम बालासाहेब ठाकरे के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए लिया गया है। शिंदे ने कहा, '2022 में हमने पार्टी बचाने के लिए विद्रोह किया था और अब यह दूसरा चरण है। हमने छक्का लगा दिया है।'

चार साल में दूसरी बार बड़ी टूट

इस टूट के बाद लोकसभा में शिंदे गुट के सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो गई है, जबकि उद्धव गुट के पास अब केवल 3 सांसद रह गए हैं। वर्ष 2022 के बाद यह दूसरी बड़ी टूट मानी जा रही है, जिसने महाराष्ट्र की राजनीतिक समीकरणों को एक बार फिर बदल दिया है। वहीं, पार्टी में टूट पर उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं, उन्होंने अपनी वफादारी को 'बिकाऊ' साबित किया है और यह कदम लालच से प्रेरित है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery