Monday, June, 01,2026

मराठा मंदिर देखकर बना राजमंदिर बनाने का प्लान

जयपुर: सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता के दौर में भी जयपुर का प्रतिष्ठित राजमंदिर सिनेमा अपनी शाही पहचान और अनूठे अनुभव के कारण देश-विदेश के सैलानियों तथा सिने प्रेमियों की पहली पसंद बना हुआ है।
अब राजमंदिर अपने स्वर्ण जयंती वर्ष की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर सिने प्रेमियों के लिए पांच लोकप्रिय फिल्मों का निःशुल्क प्रदर्शन किया जाएगा। गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन के तहत राजमंदिर में उन फिल्मों को दिखाया जाएगा, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है। इनमें 'हम आपके हैं कौन', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'राम तेरी गंगा मैली', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'चुपके-चुपके' शामिल हैं। इन फिल्मों के लिए टिकट 'बुक माय शो' और राजमंदिर की बॉक्स ऑफिस विंडो से बुक कराए जा सकेंगे।

कोरोना में झेला बड़ा घाटा, हिम्मत नहीं हारी

कोरोना काल में जहां देश की कई बड़ी सिनेमा चेन संकट से जूझ रही थीं, वहीं राजमंदिर के प्रबंधकों और मालिकों ने हिम्मत नहीं हारी। इस दौरान भारी आर्थिक नुकसान के बावजूद सिनेमा को बंद नहीं होने दिया। राजमंदिर को बॉलीवुड के अनेक सितारों का भी स्नेह मिला है। राज कपूर, धर्मेंद्र, सनी देओल, रणबीर कपूर, राजकुमार राव, विद्या बालन, विक्की कौशल और जाह्नवी कपूर सहित कई कलाकार यहां आ चुके हैं।

पैलेस सिनेमा के रूप में बनाई पहचान

राजमंदिर को दुनिया के चुनिंदा प्रतिष्ठित पैलेस सिनेमाघरों में गिना जाता है। इसकी भव्य वास्तुकला और अनूठी डिजाइन ने इसे विशेष बनाया है। बताया जाता है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया और मथुरा दास जब मुंबई के मराठा मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मेहताब चंद गोलेछा से जयपुर में भी ऐसा सिनेमा बनाने की इच्छा जताई। 1966 में मोहनलाल सुखाड़िया ने इसकी नींव रखी और 1976 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी ने उद्घाटन किया।

खास बातें

  • 30 जून 1976 को पहली फिल्म 'चरस' प्रदर्शित हुई।
  • शुरुआत में यहां 1,186 सीटें थी।
  • वर्ष 1976 में टिकट की सबसे कम कीमत 60 पैसे थी।
  • 'हम आपके हैं कौन' प्लेटिनम जुबली फिल्म रही।
  • 'राम तेरी गंगा मैली' ने गोल्डन जुबली का रिकॉर्ड बनाया।
  • 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' सिल्वर जुबली फिल्म रही।
  • राजमंदिर जयपुर का पहला वातानुकूलित सिनेमा हॉल था।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery