Friday, September, 26,2025

प्रदेश के 'राज किसान साथी' को मिला राष्ट्रीय CIPS इनोवेशन अवार्ड

जयपुर: श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय सीआईपीएस इनोवेशन अवार्ड-2024 समारोह में राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजना 'राज किसान साथी' को सम्मानित किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजस्थान सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की टीम को राष्ट्रीय सीआईपीएस इनोवेशन अवार्ड प्रदान किया। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी और इसे किसानों के लिए डिजिटल नवाचार की दिशा में एक बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि राज किसान साथी पोर्टल ने कृषि सेवा वितरण को पारदर्शी, समयबद्ध और किसान केंद्रित बनाया है। 'राज किसान साथी' एक सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे 'ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग' की तर्ज पर विकसित किया गया है।

यह पोर्टल कृषि और इससे जुड़े 120 से अधिक ऑनलाइन मॉड्यूल्स को पूरी तरह पेपरलेस और फेसलेस तरीके से किसानों तक पहुंचाता है। इससे 73 लाख से अधिक किसान, 3,500 करोड़ रुपए से अधिक डीबीटी और 58 हजार छात्राओं को छात्रवृत्तियां मिल चुकी हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery