Saturday, April, 19,2025

भाजपाइयों से रात में बात करने वालों की कांग्रेस में जरूरत नहीं

जयपुर: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा पेश की गई चार्जशीट को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को ईडी कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। धरने पर भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए इंडी की कार्रवाई का विरोध किया गया। गुरुवार को जिला मुख्यालयों और शुक्रवार को ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी।

धरने पर पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि मोदी सरकार केवल ध्यान भटकाने के लिए मुद्दे लाती है, राहुल गांधी लगातार देश और जनता के मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस में खुद को टॉप समझने वाले नेता अगर मोदी सरकार और भजनलाल सरकार के खिलाफ बोलने लग जाएं, तो भाजपा की हालत खराब हो जाए। कुछ नेता रात को भाजपा नेताओं से बात करते हैं, ऐसे नेताओं की कांग्रेस में कोई जरूरत नहीं है।

जेल भरो अभियान में जरूरत पड़े तो पीछे नहीं हटें: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईडी की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि यह वक्त पार्टी को मजबूत करने का है। कार्यकर्ता संघर्ष में साथी बनें, इंदिरा जी जब जेल गई थीं, तब हम लोग भी जेल गए थे। आप भी तैयारी स्खें, जेल जाने की, जरूरत पड़े तो पीछे नहीं हटें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए कि अगर जेल भरो अभियान चलेगा, तो सबसे पहले मैं जाऊंगा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मोदी सरकार जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है। इन एजेंसियों में काम करने वाले अधिकारियों का ईमान भाजपा के पैरों में रखा हुआ है। हमारे कुछ नेता ईडी के डर से कांग्रेस पार्टी छोड़ गए और जिनके ईमान जिंदा है, वो कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े हैं।

कई अफसर भाजपा नेताओं की कर रहे दलाली

डोटासरा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि 10-15 आईएएस सीएमओ में बैठकर बीजेपी के नेताओं की दलाली करते है, जिससे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गांधीवादी तरीके से सरकार चलाई, हम भी ऐसे ही कार्रवाई करते तो कई भाजपा नेता जेल में होते। दिलावर पर 14 मुकदमे दर्ज हैं, उन्हें शिक्षा जैसा पवित्र महकमा दिया गया है।

जो अपराध करेगा उसे दंड भुगतना ही पड़ेगा: राठौड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मोदी कानून में हस्तक्षेप नहीं करते हैं, जो अपराध करेगा, उसे दंड भुगतना पड़ेगा। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नौटंकी कर रही है। वे संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, तो संविधान पर विश्वास करें। अपनी बात को कोर्ट में रखें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery