Wednesday, April, 22,2026

नैरेटिव मैनेजमेंट जनसंपर्क की कोर स्ट्रेंथः पवन अरोड़ा

जयपुर: जयपुर चैप्टर ऑफ पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) की ओर से मंगलवार को पिंक सिटी प्रेस क्लब में राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे, जबकि हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जन संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु नंद किशोर पांडेय ने अध्यक्षता की। डॉ. एल. सी. भारतीय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए पवन अरोड़ा ने पीआर की बदलती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनसंपर्क का काम खबर बनाना नहीं, बल्कि सूचना को दिशा देना है। उन्होंने कहा कि मीडिया और जनसंपर्क के बीच बहुत महीन रेखा होती है। पीआर विश्वास बनाता है, जबकि प्रोपेगेंडा विश्वास थोपता है। उन्होंने पीआर को एक रणनीतिक कार्य बताते हुए कहा कि पीआर की असली ताकत घटनाओं की दिशा तय करने में है और पीआर नैरेटिव मैनेज करने की कला है, सही नैरेटिव बनाना और गलत को सुधारना इसका हिस्सा है। उन्होंने पीआरएसआई की अनिवार्य सदस्यता सुनिश्चित करने और न्यूजलेटर में सरकारी विज्ञापनों को बढ़ावा देने का सुझाव भी दिया। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में करीब 21 पेशेवरों को सम्मानित किया गया। 'भारत 24: विजन ऑफ न्यू इंडिया' के नेशनल बिजनेस हेड डॉ. देवेंद्र पाठक को भी सम्मान मिला।

इस अवसर पर एक न्यूजलेटर और पोस्टर का विमोचन भी किया गया। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड रवि शंकर शर्मा, फारूक आफरीदी और डॉ. कल्याण प्रसाद वर्मा को दिया गया, जबकि कुणाल वशिष्ठ और सोनू शर्मा को पब्लिक रिलेशंस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। पीआरएसआई जयपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र पारिक ने जनसंपर्क को 'लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ' बताते हुए इसके बढ़ते महत्व पर जोर दिया। उपाध्यक्ष कविता जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सचिव मनीष हूजा, प्रभात गोस्वामी, लोकेश शर्मा, रेशमा और डॉ. प्रदीप चतुर्वेदी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। चंद्रशेखर पारीक ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery