Monday, March, 16,2026

मुर्मू ने 'प्रचंड' में भरी ऐतिहासिक उड़ान

जयपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' में ऐतिहासिक उड़ान भरकर नया कीर्तिमान रच दिया। वे 'प्रचंड' में को-पायलट के रूप में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनीं। इस मौके ने देश की रक्षा क्षमताओं और आत्मनिर्भरता के संकल्प को नई ऊंचाई दी। सुबह करीब 9:15 बजे राष्ट्रपति वायुसेना स्टेशन पहुंचीं, जहां अधिकारियों ने उन्हें हेलीकॉप्टर की तकनीकी क्षमताओं की विस्तृत जानकारी दी। ऑलिव ग्रीन फ्लाइंग सूट और हेलमेट पहनकर वे कॉकपिट में बैठीं और सुबह लगभग 10:15 बजे ग्रुप कैप्टन नयन शांतिलाल बहुआ के साथ दो 'प्रचंड' हेलीकॉप्टरों के फॉर्मेशन में उड़ान भरी। दूसरे हेलीकॉप्टर में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह सवार रहे।

वायु शक्ति 2026 अभ्यास का अवलोकन

शाम को राष्ट्रपति ने पोकरण में भारतीय वायुसेना के मेगा अभ्यास वायु शक्ति 2026 का अवलोकन किया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनकी अगवानी की। अभ्यास में राफेल, सुखोई और अन्य लड़ाकू विमानों ने सटीक हमलों का प्रदर्शन किया, जबकि गरुड़ कमांडो ने रेस्क्यू ऑपरेशन दिखाया। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने राष्ट्रपति को स्मृति चिह्न भेंट किया।

रक्षा क्षमताओं पर नया गर्वः राष्ट्रपति

करीब 25 मिनट की उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने जैसलमेर किला (सोनार दुर्ग), गडिसर झील, पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज और सीमावर्ती क्षेत्रों का हवाई अवलोकन किया। मिशन के दौरान एक टैंक लक्ष्य पर सिमुलेटेड हमले का प्रदर्शन भी देखा गया। कॉकपिट से रेडियो के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'प्रचंड हेलीकॉप्टर आत्मनिर्भरता का प्रबल प्रतीक है। मैं देश के वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद देती हूं। जय हिंद, जय भारत।' उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने हेलीकॉप्टर से सैल्यूट कर जवानों का अभिवादन भी किया। उड़ान के बाद विजिटर्स बुक में उन्होंने लिखा कि यह अनुभव राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर गर्व का अहसास कराता है। उन्होंने भारतीय वायुसेना की सराहना करते हुए 'प्रचंड' को आत्मनिर्भर भारत की शक्ति बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery