Thursday, January, 29,2026

द्रौपदी मुर्मू ने दी हनुमत महायज्ञ में पूर्णाहुति

जयपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर जयपुर पहुंचीं। उन्होंने सीकर रोड स्थित नींदड़ हाउसिंग स्कीम (हरमाड़ा) में आयोजित 1008 कुण्डीय हनुमत महायज्ञ और श्रीराम कथा में भाग लिया। जगदुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के सानिध्य में उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ हवन में पूर्णाहुति दी। इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति विशेष विमान से दोपहर करीब 1:40 बजे जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मदन राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

एयरपोर्ट से वे लोक भवन पहुंचीं, जहां कुछ समय बिताने के बाद अपराह्न करीब 3:50 बजे नींदड़ हाउसिंग स्कीम के लिए रवाना हुई। यहां रामानंद मिशन द्वारा आयोजित 8 जनवरी से चल रही श्रीराम कथा और 1008 कुण्डीय हनुमत महायज्ञ के समापन में शामिल हुईं।

विश्वकल्याण की कामना

यज्ञशाला में पहुंचकर राष्ट्रपति ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के मार्गदर्शन में उन्होंने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामना करते हुए हवन में पूर्णाहुति प्रदान की। इस दौरान उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की और उनका अभिनंदन भी किया। राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने यज्ञशाला की परिक्रमा लगाई। इस भव्य धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जिसने पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति शाम करीब 5:50 बजे जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा पालम एयरपोर्ट, दिल्ली के लिए खाना हुई।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जयपुर आगमन के दौरान एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery