Tuesday, August, 12,2025

केआर श्रीराम राजस्थान हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस नियुक्त

जयपुर: देश की न्यायपालिका में एक महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को पांच हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही चार न्यायाधीशों का अन्य हाई कोर्ट में स्थानांतरण कर उन्हें मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। न्यायाधीश के. आर. श्रीराम मद्रास हाई कोर्ट से स्थानांतरित होकर राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने हैं। वहीं, न्यायाधीश मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान हाई कोर्ट से स्थानांतरित कर मद्रास हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

ये होंगे नए मुख्य न्यायाधीश

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश विभु बाखरू को कर्नाटक हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। पटना हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार को गुवाहाटी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली को उसी कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान को झारखंड हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

इनके हुए तबादले

न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह त्रिपुरा हाई कोर्ट से स्थानांतरित होकर तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने हैं। न्यायाधीश एम.एस. रामचंद्र राव को झारखंड हाई कोर्ट से स्थानांतरित कर त्रिपुरा हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery