Thursday, April, 10,2025

धक्का-मुक्की में छूटा हाथ, महिला लापता

जयपुर के भांकरोटा के पास माधोराजपुरा निवासी दुर्गालाल मीणा अपनी पत्नी सुप्यार देवी के साथ तीन दिन पहले ही प्रयागराज पहुंचे थे। 28 जनवरी की रात वे संगम घाट की ओर बढ़ रहे थे, तभी अचानक भगदड़ मच गई। भीड़ की धक्का-मुक्की में दुर्गालाल और सुप्यार देवी का हाथ छूट गया और सुप्यार देवी लापता हो गईं। दुर्गालाल ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस और प्रशासन उनकी तलाश में जुटा हुआ है।
पति से बिछड़ गईं थी अजमेर की निहाली देवी

निहाली देवी अपने पति रामनारायण बैरवा के साथ प्रयागराज गई थीं। 22 जनवरी को वे मथुरा, वृंदावन और अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने के बाद 27 जनवरी को महाकुम्भ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंची थीं। भगदड़ के दौरान पति-पत्नी एक-दूसरे से बिछड़ गए। रामनारायण ने पत्नी को बहुत ढूंढा, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। 29 जनवरी दोपहर 12 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि निहाली देवी का शव लखनऊ अस्पताल में है। रामनारायण तुरंत लखनऊ पहुंचे और पत्नी के शव को एंबुलेंस से गांव लाए। गुरुवार दोपहर एक बजे शव गांव पहुंचा, जहां देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery