Tuesday, November, 25,2025

प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025: मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

जयपुर: मुख्य सचिव सुधांश पंत ने मंगलवार को शासन सचिवालय में प्रवासी राजस्थानी दिवस -2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। 10 दिसंबर को होने वाले इस आयोजन के लिए गठित कार्य समितियों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। पंत ने सभी गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए विभागों के बीच स्पष्ट जिम्मेदारियां तय करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी समितियों को मिलकर काम करना होगा ताकि आयोजन यादगार और सुव्यवस्थित हो।

जयपुर का सौंदर्यकरण और आतिथ्य

पंत ने प्रवासी राजस्थानियों के स्वागत के लिए जयपुर के सौंदर्यकरण को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के साथ-साथ पर्यटन स्थलों पर सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयोजन स्थल, आतिथ्य, भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई, ताकि राजस्थान की समृद्ध विरासत और जीवंतता झलके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery