Tuesday, November, 25,2025

मुख्य सचिव श्रीनिवास ने लिया तैयारियों का फीडबैक, दिए दिशा निर्देश

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक लेकर प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025 की तैयारियों का जायजा लिया और सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 10 दिसंबर को जेईसीसी में प्रस्तावित यह पहला आयोजन दुनिया भर में बसे राजस्थानियों को राज्य की प्रगति से जोड़ने का सशक्त मंच बनेगा। कार्यक्रम में लगभग 4,500 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

उद्घाटन सत्र में आरआर-जीआईएस 2024 के एमओयू आधारित 'कॉफी टेबल बुक' का लोकार्पण होगा। इसमें करीब 1,500 परियोजनाएं सम्मिलित होंगी। साथ ही प्रवासी राजस्थानी सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे। इसी दौरान राज्य सरकार की 13 नई नीतियों का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्य सचिव ने आठ सेक्टोरल सत्रों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। एनआरआर सत्र में वैश्विक समुदाय की भूमिका, निवेश अवसर और विकसित राजस्थान-2047 में युवाओं के योगदान पर विमर्श होगा। शिक्षा सत्र में राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञ नवाचार व कौशल विकास पर विचार रखेंगे। पर्यटन सत्र में सतत पर्यटन, डिजिटल सुविधा, निवेश और कनेक्टिविटी पर उद्योग जगत की राय ली जाएगी। स्वास्थ्य सत्र में भविष्य की चिकित्सा सेवाओं और अनुसंधान पर चर्चा होगी। उद्योग सत्र में देश के प्रमुख समूह भाग लेंगे, जबकि जल संसाधन सत्र में पेयजल, पुनर्चक्रण और शहरी संरचना पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

बैठक में निमंत्रण और पंजीकरण की प्रगति पर भी समीक्षा की गई। अब तक 15,435 निमंत्रण भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 3,260 लोगों ने पंजीकरण कराया है। प्रवासी राजस्थानियों से संपर्क के लिए 17 सदस्यीय कॉलिंग टीम कार्यरत है। कार्यक्रम के लिए 5,775 बैज तैयार किए जा रहे हैं। विभागों द्वारा प्रबंधन, स्टेज सेटअप, ब्रॉडिंग, यातायात योजना, सुरक्षा, मीडिया सेंटर और हाई-स्पीड इंटरनेट की तैयारियां गति पर हैं। मुख्य सचिव ने सभी वक्ताओं व प्रतिभागियों के पंजीकरण को प्राथमिकता देने तथा 30 नवंबर तक उपलब्धियों पर आधारित ऑडियो-विजुअल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

राजमेक्स प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

राजस्थान महिला अधिकारी एवं कर्मचारी एकीकृत महासंघ ने मुख्य सचिव से भेंट कर कार्यस्थल पर सुविधाओं और महिला कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सुझाव रखे। मुख्य सचिव ने सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

CS ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा

मुख्य सचिव शुक्रवार शाम पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां डीजीपी राजीव शर्मा ने स्वागत किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से कानून-व्यवस्था की स्थिति
पर विस्तृत जानकारी ली और विभागीय गतिविधियों पर अपडेट प्राप्त किए। इसके बाद अधिकारियों के साथ समूह फोटो भी लिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery