Thursday, September, 10,2026

खाचरियावास के आरोपों पर बगडी का पलटवार

जयपुर: निकाय चुनाव के बीच भाजपा और कांग्रेस में सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो, जयपुर की बदहाल सड़कों, मूलभूत सुविधाओं और आईफा आयोजन के खर्च को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। इसके जवाब में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने खाचरियावास के आरोपों को राजनीतिक हताशा और निराशा का परिणाम बताया। खाचरियावास ने मुख्यमंत्री के जयपुर रोड शो को लेकर कहा कि सांगानेर सहित राजधानी के कई क्षेत्रों में सड़क और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति खराब है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ के विधानसभा क्षेत्रों की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। दीया कुमारी के जनता को 'औकात में रहने' संबंधी बयान पर खाचरियावास ने कहा कि जनता अपनी औकात में है, सत्ता में बैठे लोगों को याद रखना चाहिए कि वे जनसेवक हैं। पूर्व मंत्री ने आईफा आयोजन को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि गोविंद देवजी मंदिर के विकास के लिए प्रस्तावित 100 करोड़ रुपए आईफा आयोजन में खर्च कर दिए गए। खाचरियावास ने निकाय चुनाव को सरकार गिराने का चुनाव नहीं बताते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ मतदान से सरकार नहीं गिरेगी, लेकिन जनता का संदेश सरकार तक जरूर जाएगा और इससे रुके हुए विकास कार्यों को गति देने का दबाव बनेगा।

बगड़ी बोले, आरोपों के बजाय साक्ष्य पेश करें

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने पलटवार करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस अपनी जमीन खिसकती देखकर बौखला गई है। खाचरियावास के बयान विकास और जनहित के मुद्दों पर नहीं, बल्कि राजनीतिक हताशा और निराशा को दशति हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का रोड शो जनता से संवाद और सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का माध्यम है। शराब बांटने जैसे आरोपों पर बगड़ी ने कहा कि गंभीर आरोप लगाना आसान है, लेकिन यदि खाचरियावास के पास वीडियो, शिकायत या अन्य कोई प्रमाण है तो उसे निर्वाचन आयोग या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के सामने पेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना प्रमाण आरोप लगाना केवल चुनावी सनसनी पैदा करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव सरकार गिराने या मुख्यमंत्री बदलने का चुनाव नहीं, बल्कि स्थानीय निकायों के कायाकल्प का चुनाव है। भाजपा ने इसी उद्देश्य से अपना नगरीय विकास संकल्प पत्र जारी किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery