Tuesday, July, 14,2026

आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण में विज्ञान, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा, नवाचार और जनभागीदारी जैसे विषयों पर देशवासियों को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रताप नगर के श्योपुर मंडल में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम सुना। वहीं, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 151 पर कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। मदन राठौड़ ने कहा कि 'मन की बात' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का अभियान है। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अपने राजकीय आवास 384 पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम सुना।

डिप्टी सीएम ने भी सुनी 'मन की बात'

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर के सिविल लाइंस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' का 135वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाला प्रेरक मंच बन चुका है।

पिंजरापोल गोशाला में हुआ सामूहिक श्रवण

सांगानेर स्थित पिंजरापोल गोशाला के गौ आधारित वैदिक औषधीय पादप केंद्र में भी 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण किया गया। संयोजन भाजपा कार्यकर्ता मुकेश भारद्वाज ने किया। महिला कार्मिकों, संस्थान के पदाधिकारियों और अन्य उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को राष्ट्र निर्माण, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. अतुल गुप्ता, मोनिका गुप्ता, पिंकी बैरवा, गुड्डी महावर, मंजू धोबी, मीना बैरवा, संतरा बैरवा, यशिता पड़िहार, मिलन शेखावत, साक्षी शर्मा और रजनी शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery