Friday, December, 26,2025

भाजपा नेताओं ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात'

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम की 128वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित किया। इस एपिसोड में वोकल फॉर लोकल अभियान को नई ऊर्जा देते हुए उदयपुर क्षेत्र की प्रसिद्ध चांदी के अश्व की प्रतिकृति का विशेष उल्लेख किया गया। प्रधानमंत्री ने राजस्थान की अनोखी चांदी नक्काशी कला को देशभर में सम्मान दिलाते हुए इसे तपस्वी श्रम, सूक्ष्म शिल्पकला और पीढ़ियों की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मोदी की मन की बात सुनी। गौरतलब है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पुत्र का विवाह कार्यक्रम रविवार को पाली में हुआ। इस व्यस्तता के बीच उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।

टोल पर रुक किया सामूहिक श्रवण

भाजपा उदयपुर शहर और देहात जिला द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पुत्र के वैवाहिक समारोह में जाते हुए गोगुन्दा टोल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" का श्रवण किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हेमंत मीना, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दीया कुमारी ने कार्यकर्ताओं संग सुना कार्यक्रम

किशनगढ़ में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मोदी के 'मन की बात' को सुना। दीया कुमारी ने कहा कि 'मन की बात' समाज को दिशा देने वाला प्रेरक कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री देशहित के मुद्दों पर मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की। बैरवा ने सिरोही में सुनी मन की बातः उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने भी पाली प्रवास के दौरान सिरोही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम के 128वें संस्करण का श्रवण किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery