Tuesday, November, 04,2025

CM भजनलाल ने 'हरियालो राजस्थान अभियान' को बताया जनआंदोलन

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 127वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने त्योहारों को श्रद्धा, अपनापन और परंपरा का संगम बताते हुए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर हॉल में 'मन की बात' कार्यक्रम सुना। वहीं, प्रदेशभर में भाजपा नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम को सुना। सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरित होकर राज्य सरकार 'हरियालो राजस्थान' के तहत मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान चला रही है। इस अभियान के तहत अब तक 11 करोड़ 61 लाख से अधिक वृक्ष लगाए गए हैं, जो प्रदेश में ग्रीन कवर और जैव विविधता को बढ़ावा देंगे।

युवाओं को सशक्त बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने दो वर्षों में 91 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की है, जबकि 1 लाख 55 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। साथ ही, युवा उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 140 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनना चाहता है, जो बदलाव की पहली सीढ़ी है। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, उद्योग राज्य मंत्री के. के. विश्नोई, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, विधायक जितेन्द्र गोठवाल, खेल एवं युवा मामलात सचिव नीरज के. पवन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

चौमूं में दोनों उपमुख्यमंत्री ने सुनी 'मन की बात'

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने चौमूं के भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' का संस्करण लाइव सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी संबोधन राष्ट्र प्रेम, आत्मनिर्भर भारत और जनसेवा की भावना को सशक्त करता है। उनके विचार नवीन ऊर्जा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को बल देते हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना कार्यक्रम

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में 'मन की बात' का सीधा प्रसारण सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा और रजनीश चनाना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पारीक ने कहा कि 'मन की बात' जनजागरण का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और देश के सर्वांगीण विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery