Sunday, March, 01,2026

PM मोदी आज सांगानेर को देंगे 286 करोड़ की सौगात

जयपुर: अजमेर दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जयपुर के सांगानेर क्षेत्र को 286 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली बड़ी सौगात देंगे। प्रधानमंत्री सांगानेर फ्लाईओवर से चौरड़िया पेट्रोल पंप होते हुए मालपुरा गेट तक 4.5 किलोमीटर लंबे फोरलेन एलिवेटेड रोड परियोजना का शिलान्यास करेंगे। परियोजना का निर्माण कार्य 5 मार्च से शुरू होगा और इसे 30 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एलिवेटेड रोड दोनों दिशाओं में दो-दो लेन के साथ विकसित की जाएगी। चौरड़िया पेट्रोल पंप तिराहे पर यह मार्ग दो भागों में विभाजित होगा। एक हिस्सा मालपुरा गेट की ओर जाएगा, जबकि दूसरा न्यू सांगानेर रोड रेलवे ओवरब्रिज की दिशा में मुड़ेगा। इस परियोजना से गोपालपुरा फ्लाईओवर, रिंग रोड और मेगा हाईवे से कनेक्टिविटी और अधिक सुगम हो जाएगी, जिससे शहर के दक्षिणी हिस्से में यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।

30 मिनट का सफर होगा 9 मिनट में पूरा

सांगानेर में सांगा सेतु पुलिया, सलीम कागजी मार्ग और सांगानेर स्टेडियम मार्ग पर सुबह-शाम भारी ट्रैफिक दबाव रहता है। वर्तमान में सांगानेर थाने से चौरड़िया पेट्रोल पंप तक 4.5 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 30 मिनट का समय लगता है। एलिवेटेड रोड बनने के बाद यही दूरी लगभग 9 मिनट में पूरी हो सकेगी। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। लगातार लगने वाले जाम से होने वाली ईंधन की बर्बादी और प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी तेज और निर्बाध मार्ग मिलेगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery