Friday, September, 26,2025

पीएम मोदी करेंगे परमाणु ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को राजस्थान के बांसवाड़ा का दौरा करेंगे, जहां वे राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा पर माही डैम के पास बनने वाली 45 हजार करोड़ रुपए की परमाणु ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना परमाणु ऊर्जा मिशन के तहत विकसित की जाएगी और इसे देश का सबसे बड़ा आणविक शक्ति केंद्र बताया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के कई मंत्री भी शामिल होंगे। पीएम के दौरे को लेकर सरकार और भाजपा की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी होने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। पीएम मोदी बांसवाड़ा में प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का राजस्थान में हालिया दूसरा दौरा होगा। इससे पहले 22 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बाद वे बीकानेर आए थे, जहां उन्होंने देशनोक में करणी माता मंदिर में दर्शन किए और आधुनिक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था।

मदन राठौड़ आज करेंगे पीएम के कार्यक्रम स्थल का दौरा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 18 सितंबर को बांसवाड़ा प्रवास पर रहेंगे, जहां उनका और वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीप सिंह वसुनिया और भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी के नेतृत्व में 500 से अधिक बाइकों के साथ एक रैली निकाली जाएगी। इसके जरिए युवा कार्यकर्ता नेताओं का स्वागत करेंगे। इस दौरे को लेकर स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery