Friday, February, 20,2026

PM की अजमेर यात्रा से 'विकसित राजस्थान' को मिलेगी गतिः सीएम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा से 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री इस यात्रा के तहत प्रदेशवासियों को 23 हजार 500 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण की सौगात देने के साथ ही युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

सीएम बुधवार को प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कायड विश्राम स्थली पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां आपसी समन्वय से तय समय में पूरी करें। मुख्यमंत्री ने डोम, बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, चिकित्सा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था सहित जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने इस संबंध में निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी से इन सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री के कर कमलों से होने वाले डीबीटी कार्यक्रम और लाभार्थियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली एवं जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

साथ कदम, साझा संदेश- बजट पर भाजपा का भरोसे वाला फ्रेम

बजट पर संभाग संवाद बैठक के बाद साथ-साथ बाहर निकलते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का यह दृश्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि स्पष्ट राजनीतिक संदेश भी देता है। चेहरों का आत्मविश्वास और साथ-साथ मौजूदगी संगठनात्मक तालमेल को रेखांकित करती है। बजट और उससे जुड़े नैरेटिव को लेकर पार्टी का रुख तैयार और सक्रिय नजर आता है। यह फ्रेम बताता है कि रणनीति तय है, संदेश स्पष्ट है और फोकस आने वाले दिनों में सरकार की प्राथमिकताओं और उपलब्धियों को मजबूती से सामने रखने पर रहेगा।

जयपुर में पहली बार होगा 'सूर्यकिरण' और 'सारंग' एरोबेटिक शो

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में वायुसेना के अधिकारियों से जयपुर में पहली बार आयोजित होने वाले सूर्यकिरण और सारंग एरोबेटिक शो की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि 20 और 22 फरवरी को जल महल की पाल पर होने वाले इस रोमांचक हवाई प्रदर्शन में सूर्यकिरण डिस्प्ले टीम के विमान और सारंग डिस्प्ले टीम के हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे। प्रदर्शन के दौरान ट्राई कलर स्मोक से आकाश में खूबसूरत रंग-बिरंगे नजारे बनाए जाएंगे। आम जनता को इन हवाई करतबों से रूबरू कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जल महल की पाल पर लगभग 50 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, स्टेशन कमांडर विनय भारद्वाज, विंग कमांडर अजय दशरथी और अभिजीत सिंह सहित वायुसेना के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। वायुसेना अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम से जुड़े छायाचित्र भी भेंट किए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery