Saturday, February, 28,2026

विकास और स्वास्थ्य का डबल संदेश देंगे मोदी

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अजमेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 9 से 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। साथ ही करीब 16 हजार 686 करोड़ रुपए की 43 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान जयपुर के लिए विशेष रूप से 286 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सांगानेर फ्लाईओवर से चौरड़िया पेट्रोल पंप होते हुए मालपुरा गेट तक एलीवेटेड रोड का शिलान्यास किया जाएगा। इस परियोजना से शहर के दक्षिणी हिस्से में यातायात दबाव कम होगा और एयरपोर्ट व सांगानेर क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके अलावा बांदीकुई से जयपुर तक लगभग 1,207 करोड़ रुपए की लागत से 4 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तथा दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज-14 के अंतर्गत एनएच-76 जंक्शन से एनएच-12 पर उम्मेदपुरा गांव तक 8 लेन कैरिजवे का कार्य भी शामिल है। जोधपुर में महामंदिर से अखलिया चौराहे तक 1,243 करोड़ रुपए की लागत से 4 लेन एलीवेटेड रोड और बारां जिले में 322 करोड़ रुपए की लागत से मालबमोरी मांगरोल-बारां राज्य राजमार्ग का शिलान्यास भी किया जाएगा।

प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को अजमेर के कायड विश्रामस्थली में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल और आसपास करीब छह किमी के दायरे को सीज किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 10 आईपीएस और 15 आईएएस अधिकारियों सहित लगभग 70 वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 5000 से अधिक पुलिस और सुरक्षा जवान तैनात रहेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने संभाल ली है और मंच, हेलीपैड व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। वायु सेना के हेलीकॉप्टर से हेलीपैड का ट्रायल भी किया जा चुका है। प्रधानमंत्री किशनगढ़ से हेलीकॉप्टर के जरिए कायड़ विश्रामस्थली पहुंचेंगे। दौरे के दौरान नेशनल और स्टेट हाईवे सहित कई प्रमुख मार्गो पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। सभा में करीब दो लाख लोगों की उपस्थिति का अनुमान है, जिसके लिए 8000 से अधिक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

21,863 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री जोधपुर-पाली मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत संरचना और पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभिन्न कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में चयनित 21 हजार 863 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

8,132 करोड़ की एनएच व ऊर्जा परियोजनाएं

राष्ट्रीय राजमार्ग व ऊर्जा क्षेत्र की 8,132 करोड़ रुपए की 9 परियोजनाओं में 4,516 करोड़ रुपए से अधिक की एनएच परियोजनाएं शामिल है। प्रमुख कार्यों में बांदीकुई-जयपुर 4 लेन एक्सप्रेसवे, दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे (पैकेज-14) में एनएच-76 से एनएच-12 तक 8 लेन मार्ग, प्रदेशभर में एनएच सुदृढ़ीकरण, जयपुर व जोधपुर में एलिवेटेड रोड तथा बारां में मालबमोरी मांगरोल-बारां राज्य राजमार्ग का शिलान्यास शामिल है।

3,268 करोड़ की पेयजल परियोजनाओं की आधारशिला

प्रधानमंत्री स्वच्छ पेयजल के लिए नोनेरा वृहद् पेयजल परियोजना (1,021 करोड़ रुपए, 4 पैकेज) और परवन अकावद वृहद् पेयजल परियोजना (2,247 करोड़ रुपए 5 पैकेज) की आधारशिला रखेंगे। साथ ही राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए 3,616 करोड़ रुपए की प्रणाली का लोकार्पण तथा 220 केवी के 5 और 400 केवी के 2 ग्रिड सब-स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery