Sunday, March, 01,2026

पीएम मोदी आज 16,680 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

अजमेर/जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अजमेर दौरे पर रहेंगे। सुबह करीब 11:30 बजे वे 16,680 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे विशाल जनसभा को संबोधित कर प्रदेशवासियों को विकास का रोडमैप बताएंगे। प्रधानमंत्री शहरी विकास, सड़क, पेयजल, ऊर्जा और औद्योगिक अवसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी देंगे। सड़क नेटवर्क को मजबूती देने के तहत बांदीकुई-जयपुर 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, अमृतसर-जामनगर आर्थिक कॉरिडोर के तहत 6 लेन ग्रीन हाईवे और दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के 8 लेन कैरिजवे का उद्घाटन होगा। जोधपुर में 4 लेन एलिवेटेड रोड और बारां में मालबमोरी-मांगरोल-बारां राज्य राजमार्ग की आधारशिला भी रखी जाएगी।

सड़क को मिलेगी रफ्तार परियोजनाओं

जयपुर को सांगानेर फ्लाईओवर से मालपुरा गेट तक 286 करोड़ रुपए की एलिवेटेड रोड की सौगात मिलेगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभियान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है, जिससे किशोरियों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य को सुरक्षा मिलेगी।

पेयजल और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती

पेयजल क्षेत्र में नोनेरा और परवन अकावद परियोजनाओं के विभिन्न पैकेजों की आधारशिला रखी जाएगी। ऊर्जा क्षेत्र में रिन्यूएबल एनर्जी जोन से बिजली निकासी के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम का उद्घाटन होगा। साथ ही पांच 220 केवी और दो 400 केवी ग्रिड सबस्टेशन स्थापित किए जाएंगे। रोजगार सृजन के तहत प्रधानमंत्री विभिन्न विभागों में चयनित 21,800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए जयपुर-अजमेर मार्ग पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। प्रशासन ने आमजन से यातायात एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery