Wednesday, February, 25,2026

अजमेर में जुटेगा जनसैलाब, मोदी देंगे 23,500 करोड़ की सौगातें

अजमेर/जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर जिले में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम कायड़ विश्राम स्थली पर आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री प्रदेश में 23,500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। इसी कारण अजमेर की यह जनसभा ऐतिहासिक और भव्य मानी जा रही है। प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। डिप्टी सीएम दीया कुमारी और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कायड़ विश्राम स्थली पर सभास्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पंडाल व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, पेयजल, बिजली, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुचारु रूप से पूर्ण की जाएं।

भाजपा नेताओं की सक्रियता और बैठकें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी तैयारियों में सक्रिय हैं। उन्होंने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक ली। इसमें महिला पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियां, बूथ स्तर पर समन्वय और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा और प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी भी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों, उद्घाटन एवं शिलान्यास योजनाओं और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, ऐसे में सुरक्षा, यातायात, जनसभा स्थल, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव एवं शासन सचिव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों की जानकारी दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery