Friday, September, 26,2025

योजनाओं का मिलेगा वन-स्टॉप समाधान

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस और 'सेवा पखवाड़ा' की शुरुआत के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को राजधानी जयपुर के मालवीय नगर से शहरी सेवा शिविर-2025 और बस्सी उपखंड के बिराजपुरा गांव से ग्रामीण सेवा शिविर-2025 का शुभारंभ किया। इन शिविरों का उद्देश्य राज्य की जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। शहरी सेवा शिविर के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये शिविर केवल कागजी कार्रवाई नहीं होंगे, बल्कि सेवा और समाधान के केंद्र बनेंगे। इनमें जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीकरण, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, लीज-फ्री होल्ड पट्टे और नामांतरण जैसी सेवाएं एक ही स्थल पर मिलेंगी। साथ ही सफाई, सड़क और सीवर मरम्मत, स्ट्रीट लाइट सुधार और सौंदर्यकरण जैसे कार्य भी प्राथमिकता में रहेंगे।

ग्रामीण सेवा शिविर में सीधा लाभ

बस्सी के बिराजपुरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण शिविरों का मकसद योजनाओं का सीधा लाभपात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर आने वाले व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी जाए और समाधान तुरंत किया जाए।

कांग्रेस पर हमला, मोदी की सराहना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि पहले योजनाओं के पैसे में कट मनी लगती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित किया है। भजनलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरे पायदान पर पहुंचेगा। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति और 'ऑपरेशन सिदूर' जैसे फैसलों को ऐतिहासिक बताया।

हरियालो राजस्थान अभियान

बिराजपुरा में मुख्यमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने 'हरियालो राजस्थान' को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से अपील की कि वे सक्रिय भागीदारी निभाते हुए शिविरों का लाभ खुद लें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery