Sunday, June, 14,2026

पीएम-कुसुम योजना: 553 लाभार्थियों के खातों में जल्द पहुंचेगी राशि

जयपुर: प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने वाले राजस्थान के 553 ऊर्जा दाताओं के लिए केंद्र सरकार ने 531 करोड़ रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता मंजूर की है। यह राशि जल्द ही अजमेर और जोधपुर विद्युत वितरण निगमों की ओर से संबंधित लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। ऊर्जा मंत्रालय ने जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में 429 मेगावाट क्षमता के सौर संयंत्र लगाने वाले 432 ऊर्जा दाताओं के लिए 379.41 करोड़ तथा अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र में 169 मेगावाट क्षमता के संयंत्र स्थापित करने वाले 121 सौर ऊर्जा उत्पादकों के लिए 151.21 करोड़ की सहायता स्वीकृत की है। राजस्थान डिस्कॉम्स की ओर से केंद्रीय सहायता के दावों को समय पर प्रस्तुत करने के लिए सौर ऊर्जा उत्पादकों को लगातार सहयोग दिया जा रहा है। अब तक जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम्स ने कुल 1012 करोड़ रुपए के दावे केंद्र सरकार को भेजे हैं।

राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर

पीएम-कुसुम योजना के कम्पोनेंट-सी के तहत सब स्टेशन से पांच किलोमीटर के दायरे में अनुपजाऊ भूमि पर पांच मेगावाट तक के विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाते हैं। कृषि फीडरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार परियोजना लागत के आधार पर 30 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है, जिसकी अधिकतम सीमा 1.05 करोड़ रुपए प्रति मेगावाट है। राजस्थान में इस योजना के तहत अब तक 3371 मेगावाट क्षमता की 1312 परियोजनाएं स्थापित हो चुकी हैं। राज्य इस श्रेणी में देश में तीसरे स्थान पर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery