Monday, August, 11,2025

बटन दबाते ही किसानों के खाते में आएंगे 1200 करोड़

जयपुर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत झुंझुनूं में सोमवार को राष्ट्र स्तरीय डीबीटी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में एक बटन दबाकर किसानों के खातों में 1200 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत रबी सीजन 2024-25 और खरीफ सीजन 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किश्त देशभर के किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए पहुंचाई जाएगी। अकेले राजस्थान में लगभग 27 लाख फसल बीमा धारक किसानों को इस वितरण से लाभ होगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए जाएंगे।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को मेल-मुलाकात का सिलसिला देखने को मिला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों से आए लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां, सांसद मंजू शर्मा, विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र पारीक ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री से कई विषयों पर चर्चा की।

अब तक 3912 करोड़ का भुगतान

राज्य सरकार के कार्यकाल में अब तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कुल 148 लाख पात्र किसानों को 3912.53 करोड़ रुपए के बीमा क्लेम का भुगतान किया जा चुका है। यह बीमा क्लेम वर्ष 2023-24 औ और 2024-25 की फसलों के नुकसान के आधार पर किसानों को दिया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर झुंझुनूं में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक विधायक राजेंद्र भांबू के आवास पर आयोजित की गई। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वभर पूनियां समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।

सीएम 14 अगस्त को बीकानेर दौरे पर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 अगस्त को बीकानेर के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर वे भारत-पाकिस्तान सीमा स्थित कोड़ेवाला पोस्ट पर जाकर बीएसएफ के जवानों से संवाद करेंगे। साथ ही बीकानेर शहर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे, जहां वे आजादी के समय हुए देश के विभाजन और उससे जुड़े दर्द पर अपने विचार रखेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री खाजूवाला पहुंचेंगे और वहां से कोड़ेवाला सीमा चौकी जाकर जवानों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर पार्टी पदाधिकारियों की बैठकें लगातार जारी हैं। इसी क्रम में किसान आयोग व संभाग प्रभारी अध्यक्ष सीआर चौधरी, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि सहित अन्य नेताओं ने बैठक कर कार्यक्रम को लेकर रणनीति तैयार की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery