Thursday, January, 29,2026

मध्य प्रदेश के पेंच से रामगढ़ विषधारी पहुंची युवा बाघिन

जयपुर: मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व से राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में लगभग तीन वर्ष की एक युवा बाघिन का सफल अंतरराज्यीय स्थानांतरण किया गया। यह ट्रांसलोकेशन भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित रूप से संपन्न हुआ। बाघिन को पहले जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया, जहां से राजस्थान वन विभाग के अधिकारियों की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था में विशेष रूप से तैयार किए गए वाहन द्वारा सड़क मार्ग से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के लिए रवाना किया गया। इस अंतरराज्यीय अभियान का समन्वय मुकुंदरा के फील्ड डायरेक्टर सुगनाराम जाट एवं पशु चिकित्सक डॉ. तेजिंदर द्वारा  किया गया। मध्य प्रदेश की ओर से फील्ड डायरेक्टर देवप्रसाद जे., उप संचालक रजनीश कुमार सिंह तथा पेंच टाइगर रिजर्व की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस ट्रांसलोकेशन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि प्रदेश के वन मंत्री संजय शर्मा निरंतर समन्वय बनाए हुए थे। राजस्थान में इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी हॉफ अरिजीत बनर्जी एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरुण प्रसाद द्वारा की गई। यह सफल स्थानांतरण रामगढ़ - विषधारी टाइगर रिजर्व में बाघ - आबादी सुदृढ़ करने की दिशा में - महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery