Friday, September, 26,2025

कर्नल (मानद) पार्वती जांगिड़ को यूथ आइकॉन ऑफ द मंथ का खिताब

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज द्वारा आयोजित यूथ आइकॉन ऑफ द मंथ के अगस्त माह के विजेता की घोषणा सोमवार को की गई। इस बार यह सम्मान राजस्थान की जानी-मानी युवा प्रेरक और महिला अधिकारों की अग्रदूत कर्नल (मानद) पार्वती जांगिड़ सुथार को दिया गया है।

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने और भारतीय टेरिटोरियल आर्मी में कर्नल (मानद) पद प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला बनने का गौरव हासिल करने वाली पार्वती आज करोड़ों युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। पार्वती जांगिड़ सुधार की यात्रा यह संदेश देती है कि साहस और दृष्टि के साथ कोई भी सीमाएं पार कर सकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए आशा की किरण बन सकता है।

नेतृत्व और सशक्तीकरण की यात्रा

पार्वती जांगिड़ सुथार ने अपना जीवन महिला सशक्तीकरण, लैंगिक समानता और राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने वैश्विक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें शामिल हैं - संयुक्त राष्ट्र (UN), सार्क शिखर सम्मेलन और ब्रिक्स यूथ फोरम। उनके उल्लेखनीय कार्यों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देना, ग्रामीण महिलाओं को आत्मरक्षा, नेतृत्व और उद्यमिता में प्रशिक्षण देना, युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सुधारों में भागीदारी के लिए प्रेरित करना शामिल हैं।

देश के जवानों की सच्ची बहन

पार्वती जांगिड़ सुथार का सेना और सुरक्षा बलों के प्रति समर्पण भी अद्वितीय है। वे अपने हाथों से अब तक 4,99,800 जवानों को रक्षासूत्र बांध चुकी हैं। उन्होंने सैकड़ों जवानों को अवसाद से बाहर निकालकर जीवन में नई ऊर्जा दी है। वे भारत की एकमात्र सिविलियन हैं, जिन्हें हमारे सुरक्षा बलों ने 'सिस्टर ऑफ सोल्जर्स' की उपाधि से सम्मानित किया है।

मिले कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान

  • पार्वती जांगिड़ सुथार के उल्लेखनीय योगदान को कई बड़े सम्मानों से नवाजा गया है।
  • भारतीय टेरिटोरियल आर्मी द्वारा कर्नल (मानद) की नियुक्ति।
  • संयुक्त राष्ट्र महिला नेतृत्व पुरस्कार।
  • लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भारत की पहली युवती के रूप में नाम दर्ज।
  • भारत की शीर्ष 100 महिला आइकॉन में शामिल।
  • UN मुख्यालय, न्यूयॉर्क में विशेष युवा वक्ता के रूप में आमंत्रण।

पवन अरोड़ा का विजन

फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कहा, कर्नल (मानद) पार्वती जांगिड़ सुथार भारत की प्रगतिशील सोच का प्रतीक हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण और युवा नेतृत्व के प्रति उनका समर्पण यह साबित करता है कि असली बदलाव जड़ों से शुरू होता है। फर्स्ट इंडिया ऐसे प्रेरक युवाओं की कहानियां हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

फर्स्ट इंडिया की प्रेरक पहल

यूथ आइकॉन ऑफ द मंथ पहल के अंतर्गत फर्स्ट इंडिया न्यूज हर महीने 18-35 आयु वर्ग के उन युवाओं को सम्मानित करता है, जिन्होंने सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक या नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। विजेता को इलेक्ट्रिक स्कूटी, विशेष स्टूडियो इंटरव्यू और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान की जाती है।

नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा

पार्वती ने हजारों बालिकाओं और महिलाओं के जीवन को छुआ है, उन्हें शिक्षा प्राप्त करने, रूढ़िवादिता को चुनौती देने और सामाजिक विकास में भाग लेने के लिए प्रेरित किया है। उनका सिद्धांत बेहद सशक्त है। 'सशक्त महिला ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखती है।'

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery