Thursday, June, 26,2025

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकताः तिवाड़ी

जयपुर: भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बुधवार को विभिन्न योग-संयोगों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। परशुराम का जन्मोत्सव बिरला ऑडिटोरियम में "आतंकवाद उन्मूलन दिवस" के रूप में मनाया गया, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर विप्र महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय और आतंक का अंत किया था और आज हमें भी उसी संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। सभा में 'आतंकवाद मुर्दाबाद' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारों के साथ जनआक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, विधायक कालीचरण सराफ, भाजपा नेता रवि नैयर, सर्व ब्राह्मण महासभा के पंडित सुरेश मिश्रा, डॉ. शिव गौतम शामिल हुए। परशुराम सेना अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने सांसदों और विधायकों से मांग की, कि राजस्थान से कश्मीर जाने वाले पर्यटकों को स्थायी या अस्थायी हथियार लाइसेंस प्रदान किया जाए और ईडब्ल्यूएस आरक्षण को आगामी नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत चुनावों में लागू किया जाए।

युवा चलें परशुराम के बताए मार्ग पर

सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र व शास्त्र के ज्ञाता थे। युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। तिवाड़ी ने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज की रक्षा के लिए अधर्म का अंत किया था। आज हमें सनातन धर्म की रक्षा और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है। विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि ब्राह्मण समाज शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञान रखता है और इसे दूसरों को सिखाने का दायित्व निभाता है।

ज्ञानपीठ में विराजे भगवान परशुराम

मानसरोवर शिप्रापथ स्थित नवनिर्मित परशुराम ज्ञानपीठ में भगवान परशुराम की साढ़े चार फीट ऊंची प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर घनश्याम तिवाड़ी, अरुण चतुर्वेदी, सुशील ओझा, पवन पारीक, राधेश्याम गुरुजी, राजेश कर्नल और मुकेश काका मौजूद रहे। शास्त्री नगर स्थित परशुराम वाटिका में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा, स्वामी अवधेशाचार्य, राघवेंद्र, कुंदनलाल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery