Thursday, June, 26,2025

पैंथर ने पुष्कर में दो व धौलपुर में किया एक बछड़े का शिकार

जयपुर: भोजन-पानी की तलाश में पैंथर जंगल को छोड़कर रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं। पैंथर ने धौलपुर व अजमेर के पुष्कर में गाय के बछड़ों को अपना शिकार बनाया है। पुष्कर क्षेत्र में पैंथर के लगातार मूवमेंट से लोगों में दहशत है। पैंथर क्षेत्र में मवेशियों का शिकार कर रहा है।

पिछले 10 दिन में पैंथर 3 गोवंश का शिकार कर चुका है। मंगलवार को भी पैंथर ने गुड़ा गांव में किसान गुलाब सिंह गुड्डा के घर के बाड़े में घुसकर गाय के दो बछड़ों का शिकार कर लिया। पुष्कर के रेंजर मान सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से पैंथर के मूवमेंट की सूचना मिली है। पूर्व में भी पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था।

कड़ेल, गुड़ा और डुंगरिया खुर्द क्षेत्र में पैंथर के पग मार्क मिले हैं। ग्रामीण अभय सिंह राठौड़ ने बताया कि पैंथर ने 10 दिन पहले डुंगरिया खुर्द में गाय के बछड़े का शिकार किया था। पैंथर के मूवमेंट को लेकर ग्रामीण दहशत में है। पुष्कर वन रेंज क्षेत्र में कई पैंथर हैं, जो भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी क्षेत्र में आ रहे हैं।

आए दिन आ रहे हैं पैंथर

पुष्कर के चारों ओर पहाड़ियां होने के कारण पैंथर का निचले क्षेत्र में मूवमेंट रहता है। निचले इलाकों में आए दिन पैंथर आ रहे हैं। पैंथर को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने वन विभाग को शिकायत की थी। इस पर विभाग ने पिंजरा भी लगाया है, लेकिन पैंथर अभी पिंजरे में फंसा नहीं है। पैंथर को लेकर ग्रामीण डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन व वन विभाग से पैंथर को जल्द पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।

बछड़े के शिकार के बाद भाग गया पैंथर

धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र में रीझोनी वन खंड क्षेत्र स्थित राधा कृष्ण गोशाला में एक पैंथर ने बछड़े को अपना शिकार बना लिया। गोशाला पूरी तरह से बंद होने के बावजूद पैंथर ने अंदर घुसकर बछड़े का शिकार किया। अवधूत गिरी आश्रम बाई की खान स्थित गोशाला में यह घटना सोमवार रात के समय हुई। आश्रम के महंत विद्याराम शर्मा ने बताया कि पैंथर एक छोटे से रास्ते से गोशाला में घुस गया। सरमथुरा के क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा है। टीम ने वहां से पैंथर के पगमार्क एकत्रित किए हैं। शिकार करने के बाद पैंथर रात में ही वहां से फरार हो गया। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery