Friday, September, 26,2025

अहंकार त्यागकर अर्जुन की जैसी एकाग्रता से करें अध्ययनः बागडे

जयपुर/सीकर: पं. दीनदयाल शेखावाटी उपाध्याय विश्वविद्यालय, सीकर में गुरुवार को दीक्षारंभसमारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने की। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की नवनिर्मित मीडिया लैब एवं रेडियो राजस्थान 91.2 कम्युनिटी रेडियो का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम का आयोजन 'नई शिक्षा नए विचार और विकसित भारत का संकल्प' की थीम पर किया गया। राज्यपाल बागडे ने नव आगंतुक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अहंकार का त्याग कर अर्जुन की तरह एकाग्रता के साथ अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह नीति प्राचीन गुरुकुल परंपरा की तरह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। उन्होंने एकात्म मानवतावाद के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इच्छा शक्ति और संयम के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा दी।

राज्यपाल ने राजस्थान को वीर प्रसूताओं की भूमि बताते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में अर्जुन लाल सेठी जैसे शिक्षकों के योगदान को याद किया। उन्होंने प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक भास्कराचार्य द्वारा गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का उल्लेख न्यूटन से पहले करने और नालंदा जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालयों के गौरवशाली इतिहास का जिक्र किया। साथ ही, उन्होंने 1835 में लॉर्ड मैकाले द्वारा लागू शिक्षा नीति को भारत को गुलाम बनाने की मानसिकता से प्रेरित बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery