Thursday, June, 26,2025

भारतीय शेरनियों को पाक कभी नहीं भूल पाएगा: दिलावर

जयपुर: सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बुधवार को कोटा व चूरू में सिंदूर शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कोटा के चेचट में यात्रा का शुभारंभ करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सेना के शौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमारी सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के ठिकानों को मिटाकर ऐसा जलवा दिखाया है कि आतंकियों का आका अजहर मसूद रोने लगा और मौत की दुआ मांगने लगा था। उन्होंने भारतीय सेना की अधिकारी सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को भारतीय शेरनियां बताते हुए कहा कि इन शेरनियों के नाम पाकिस्तान कभी भूल नहीं पाएगा। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में हाथ में झंडा लिए 500 से अधिक महिलाएं यात्रा में सबसे आगे चल रही थीं, जिनके पीछे दिलावर हाथ में तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। यात्रा छीपा का अखाड़ा से शुरू हुई, जो पूरे करबे में घूमने के बाद वापस छीपा का अखाड़ा पहुंचकर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा के दौरान जय हिंद, जय हिंद की सेना और भारत माता की जय के नारे से पूरा चेचट कस्बा गूंजा उठा।

चूरूः राठौड़ के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पूरे विश्व को अपने अद्वितीय साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय कराते हुए पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया और अल्प समय में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की। वे तारानगर में आयोजित 'तिरंगा यात्रा' को संबोधित कर रहे थे। राठौड ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। इन हमलों में आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। भारत ने अपनी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के साथ पूरे विश्व को स्पष्ट संदेश दिया कि 'आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती, आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते।' राठौड़ ने कहा कि हम अपने वीर सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को सलाम करते हुए देश के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। यह राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण क्षण है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery