Monday, April, 21,2025

बार-बार चुनावों से आर्थिक संसाधनों की होती है बर्बादी: राठौड़

जयपुर: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' अभियान को जनअभियान बनाने की दिशा में भाजपा ने डिजिटलीकरण का आगाज किया है। पार्टी मुख्यालय से शुक्रवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसका लोकार्पण करते हुए बताया कि इसमें डिजिटल संस्करण का एक विशेष क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन कर आम नागरिक अपने समर्थन को डिजिटल तरीके से दर्ज करा सकते हैं। इस मौके पर मदन राठौड़ ने कहा कि देश की स्थिरता और विकास के लिए 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' आवश्यक पहल है। ये जनभागीदारी से ही साकार होगा। वर्तमान में बार-बार होने वाले चुनावों से न केवल आर्थिक संसाधनों की भारी बर्बादी होती है, बल्कि बार-बार आचार संहिता से जनकल्याणकारी योजनाएं ठप हो जाती हैं। पूरा तंत्र चुनावों में व्यस्त हो जाता है, नुकसान जनता को उठाना पड़ता है। एक राष्ट्र, एक चुनाव केवल एक राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली को सशक्त करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। अभियान के प्रदेश संयोजक सुनील भार्गव ने अभियान की प्रस्तावना को रेखांकित किया।

राठौड़ का डोटासरा पर पलटवार

पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं को बंद करने को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए आरोपों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि जिस पार्टी के नेता महिलाओं के साथ दुराचार करते हैं, वे हम पर सवाल उठा रहे हैं। उन्हीं के नेता महिलाओं को होटल में मिलने के लिए बुलाते है और उनके साथ दुराचार करते हैं। कांग्रेस को बीजेपी की कमियां निकालना बंद कर देना चाहिए। उन्हें कुछ भी बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। राठौड़ ने कहा कि हमने कोई भी योजना बंद नहीं की है, बल्कि योजनाओं को और अधिक प्रबल शुद्धीकरण करके ठीक किया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा हों या फिर नेता प्रतिपक्ष टीकराम जूली, उन्हें बयान देने से पहले अपनी पार्टी के अंदर देख लेना चाहिए। उनकी पार्टी के नेताओं के आचरण को भी उन्हें अच्छे से देखना और समझना चाहिए।

राष्ट्रपति को कोई निर्देश नहीं दे सकता

इसके साथ ही राठौड़ ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बयान का भी समर्थन करते हुए कहा कि यह सही है कि हमारे देश में राष्ट्रपति का पद सर्वोच्च होता है। राष्ट्रपति को कोई निर्देश नहीं दे सकता, फिर चाहे वह कोर्ट हो या अन्य संस्था। राठौड़ ने उपराष्ट्रपति के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा है, वह सही है। इस तरह से कोई भी राष्ट्रपति को निर्देशित नहीं कर सकता।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery