Thursday, November, 27,2025

संविधान भारत की आत्मा, इसका पालन करना हमारा कर्तव्यः बिरला

जयपुर: संविधान दिवस के मौके पर मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बिरला ने संविधान को भारत को आत्मा बताते हुए कहा कि संविधान देश को दिशा देता है और अनेकता में एकता बनाए रखता है। संविधान निर्माण स्वतंत्रता संग्राम और संघर्षों की गाथा है। उन्होंने कहा कि संविधान को जानना, अपनाना और उसके अनुसार जीवन जीना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से संविधान को समझ और जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया और सभी से संविधान का सम्मान करने तथा इसके सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लेने की अपील की। बिरला ने कहा कि भारत का लोकतंत्र आज दुनिया में सबसे मजबूत है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और लोकतांत्रिक मूल्यों ने देश को सशक्त बनाया है। आने वाले समय में युवा वर्ग भारत की सबसे बड़ी ताकत होगा और वैश्विक स्तर पर देश की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बिरला ने छात्रों से संविधान पढ़ने और उसके सिद्धांतों को जीवन में उतारने की सलाह दी। कार्यक्रम में छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया और लोकतांत्रिक मूल्यों आधारित गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर
जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक कैलाश वर्मा, पूर्व विधायक अशोक लाहोटी, भूपेंद्र सैनी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

संविधान शिक्षा और जागरूकता

ओम बिरला ने कहा कि स्कूलों और विश्वविद्यालयों में संविधान विषयक पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में संसद कार्य कर रही है, जिससे नागरिकों में संवैधानिक साक्षरता बढ़ेगी। सांसद मंजू शर्मा ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। विधायक कैलाश वर्मा ने स्थानीय युवाओं को रोजगार और समुदाय विकास में योगदान देने के लिए विश्वविद्यालय की सराहना की।

विवि व नवाचारों की दी जानकारी

कार्यक्रम में एमयूजे की कुलपति डॉ. नीति निपुण शर्मा ने विश्वविद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों, वैश्विक स्तर पर छात्रों, पूर्व छात्रों के योगदान और नवाचारों की जानकारी साझा की। बिरला ने विश्वविद्यालय के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और शोथ क्षमताओं की सराहना की तथा एमयूजे छात्रावास में अति आधुनिक जिम्नेशियम का उद्घाटन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery