Thursday, January, 29,2026

महिलाओं पर अत्याचार बढ़े, सड़कों पर उतरेगी महिला कांग्रेसः नूरी खान

जयपुर: महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी नूरी खान ने रविवार को महिला अत्याचार के मामलों को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद राजस्थान सहित देशभर में महिला अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। खान ने कहा कि उन्नाव पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जब राजस्थान की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं तो पुलिस ने उन्हें घसीटा और कई महिला कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में महिला अत्याचार, मनरेगा और एसआईआर जैसे मुद्दों को लेकर महिला कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और महंगाई जैसे मुद्दों पर कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery