Tuesday, August, 12,2025

5 साल बाद चुनाव, 3 चरणों में होगी प्रक्रिया

जयपुर: कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) में पांच साल के बाद संगठन चुनाव होने जा रहे हैं। दिल्ली में हाल ही में हुई एनएसयूआई की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। संगठन चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहले चरण में उन राज्यों में चुनाव होंगे' जहां प्रदेशाध्यक्ष के पद खाली हैं। दूसरे चरण में वे राज्य शामिल होंगे, जहां प्रदेशाध्यक्ष का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। तीसरे चरण में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले राज्यों में चुनाव होंगे। साथ ही, सदस्यता शुल्क को 15 से बढ़ाकर 25 रुपए कर दिया गया है।

2020 में लगी थी रोक, अब मिली हरी झंडी

एनएसयूआई में पहले यूथ कांग्रेस की तरह संगठन चुनाव होते थे, लेकिन 2020 में इन पर रोक लगा दी गई थी। अब कांग्रेस हाईकमान ने फिर से चुनाव शुरू करने की मंजूरी दी है। राजस्थान में आखिरी बार 2017 में संगठन चुनाव हुए थे, जिसमें विधायक अभिमन्यु पूनिया को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया था। 2020 में अभिषेक चौधरी को प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। संगठन की मांग पर हाईकमान ने फिर से एनएसयूआई में चुनाव शुरू करने का फैसला लिया है। बैठक में नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुराने फॉर्मेट के तहत होंगे चुनाव

चुनाव पुराने फॉर्मेट के तहत होंगे। पहले एक महीने तक सदस्यता अभियान चलेगा, जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और जिला अध्यक्ष के पदों पर वोटिंग होगी। सबसे ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार को संबंधित पद मिलेगा। प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कम वोट पाने वाले उम्मीदवारों को वोटों के आधार पर प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव पद के बजाय प्रदेश सचिव के रूप में चुना जाएगा। इसमें केवल एनएसयूआई के सदस्य ही वोट डाल सकेंगे।

अगस्त से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

बग्गा ने बताया कि अगले माह से पूरे देश, जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है, में चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। पहले सदस्यता अभियान चलेगा, फिर चुनाव शेड्यूल जारी होगा। इससे एक ही पद को कई लोगों में बांटने की प्रथा पर अंकुश लगेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery