Friday, September, 26,2025

जयपुर में मनरेगा श्रमिक 'अंगूठे को दिखा रहे अंगूठा'

जयपुर: कभी जो श्रमिक अंगूठा लगाकर अपनी हाजिरी दर्ज करते थे, आज वे आत्मविश्वास के साथ हस्ताक्षर कर रहे हैं। कभी जो बैंक, मोबाइल या सरकारी योजनाओं से दूर थे, आज वे इनकी समझ रखने लगे हैं। यह जयपुर जिले में चल रहे 'नरेगा आखर' अभियान की सच्ची तस्वीर है। जयपुर जिले में चल रहा 'नरेगा आखर' अभियान सिर्फ अक्षरज्ञान की मुहिम नहीं, बल्कि ग्रामीण समाज में बदलाव की बयार है। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में संचालित 'नरेगा आखर' अभियान के तहत जयपुर में सर्वे के बाद 46 हजार 791 श्रमिक निरक्षर पाए गए। अब तक जयपुर जिले में प्रशिक्षण प्राप्त 3 हजार 866 मेटों और कार्मिकों ने 45 हजार 840 मनरेगा श्रमिकों को उल्लास पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद 41 हजार 805 श्रमिकों को हस्ताक्षर करना, 35 हजार 713 श्रमिकों को सामान्य अक्षर ज्ञान और 27 हजार 611 श्रमिकों को बुनियादी संख्यात्मक ज्ञान दिलाने में सफलता हासिल की है। इस अभियान की सफलता का अंदाजा इस से लगाया जा सकता है कि रविवार को आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक आकलन परीक्षा में 30 हजार से अधिक मनरेगा श्रमिकों ने भाग लिया।

CM की प्रेरणा, कलेक्टर के प्रयास सफल

इस बदलाव की शुरुआत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से हुई। इसे जमीन पर उतारा जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने। अभियान को सफल बनाने के लिए कई विभागों ने मिलकर काम किया, जिसमें ग्रामीण विकास विभाग, साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग और प्रारंभिक शिक्षा विभाग शामिल हैं। सबसे पहले मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों का सर्वे किया गया और निरक्षरों का पंजीकरण कर उन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। मेट्स को पहले खुद साक्षरता और डिजिटल ज्ञान में प्रशिक्षित किया गया, फिर उन्होंने गांव-गांव जाकर श्रमिकों को पढ़ाना शुरू किया। इस अभियान के बाद श्रमिकों की जिंदगी में कई अहम बदलाव आए हैं। श्रमिक मस्टररोल में हस्ताक्षर करना सीख चुके हैं।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery