Tuesday, August, 12,2025

जयपुर बना जलपुर... थमी रफ्तार

जयपुर: राजधानी जयपुर में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बीते 24 घंटों में 41.6 मिमी (1.64 इंच) बारिश दर्ज की गई, जिसमें सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक 32.3 मिमी और उससे पहले 9.3 मिमी बारिश शामिल रही। भारी बारिश के चलते शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात जाम और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घरों और दुकानों में घुसा पानी

टोंक रोड, एमआई रोड, अजमेरी गेट, मालवीय नगर, मानसरोवर, विद्याधर नगर, सांगानेर और झोटवाड़ा जैसे क्षेत्रों में सड़कें पानी में डूबी रहीं। निचले इलाकों जैसे शास्त्री नगर, आदर्श नगर, रामगंज और चांदपोल में पानी घरों और दुकानों तक में घुस गया। लोगों को अपना सामान सुरक्षित करने में मशक्कत करनी पड़ी। सचिवालय और जेके लोन अस्पताल में फॉल सीलिंग गिरने की घटनाएं भी सामने आई। जलमहल का जलस्तर बढ़ने से सैलानियों की आवाजाही प्रभावित हुई। प्रताप नगर में नारायणा हदयालय अस्पताल के पीछे एक युवक नाले में गिर गया। वहीं, आमवारामगढ़ और आंधी क्षेत्र में झरने बहने लगे, जिसे देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।

रेलवे और प्रशासन सतर्क

उत्तर पश्चिम रेलवे ने 167 अंडरपासों पर पंप लगाए हैं और 328 चौकीदारों की तैनात किया गया है। जलभराव रोकने के लिए निर्माण कार्यों और जल स्तर मापक मार्किंग की गई है। प्रशासन ने गहत कार्य तेज कर दिए हैं। SDRF और आपदा प्रबंधन टीमें जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकालने और फंसे लोगों की मदद में जुटी हुई हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery