Saturday, April, 25,2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 7 जिला कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन

जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजस्थान आएंगे। वे 27 अप्रैल को प्रदेश के 7 नए जिला भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे और जालोर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि नितिन नवीन 27 अप्रैल को सुबह 10.55 बजे दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे चॉपर हेलीकॉप्टर से टोंक जाएंगे, जहां भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
इसके साथ ही अन्य 6 जिला कार्यालयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। टॉक में नितिन नवीन आमजन और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वे दोपहर करीब 2 बजे जयपुर लौट आएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ रहेंगे।

एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय तक रोड शो, जगह-जगह स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अब तक प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नवीन का 10 किलोमीटर में 10 जगह अभिनंदन होगा। वे एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय तक ओपन जीप में रोड शो करेंगे। इस दौरान युवा मोर्चा की ओर से 2000 बाइक सवार एस्कॉर्ट करेंगे। इसके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत होगा। दोपहर 2.10 बजे जयपुर एयरपोर्ट के बाहर चाकसू, बगरू और सांगानेर के कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम होगा। नितिन नवीन अपने 6 घंटे के जयपुर कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी के साथ बैठक कर राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करेंगे।

बैठक में तैयारियों पर की चर्चा

भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नितिन नवीन के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, कैलाश वर्मा, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, सुमन शर्मा, एकता अग्रवाल, सरिता गैना, राखी राठौड़, शंकर गोरा, हमीद मेवाती, महेंद्र कुमावत, मुकेश पारीक, हरिन जोशी, अविनाश गहलोत, अमित गोयल, राजेश गुर्जर समेत अनेक नेता मौजूद रहे।

रिफाइनरी आग का सच आएगा सामने

रिफाइनरी की आग की घटना पर मदन राठौड़ ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने विपक्ष से राजनीति न करने की अपील की और कहा कि अधिकृत एजेंसियां जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद सच सामने आ जाएगा।

बैठक के बाद राठौड़ ने गहलोत-पायलट पर कसा तंज

बैठक के बाद मदन राठौड़ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की हालिया तस्वीर पर तंज कसते हुए कहा कि फोटो खिंचवाकर आपसी एकजुटता दिखाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इससे उनके मतभेद और अधिक उजागर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हैं कि उन्हें सार्वजनिक रूप से एकजुटता दिखानी पड़ रही है। राठौड़ ने पायलट को लेकर पूर्व में दिए गए गहलोत के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि जिसे कभी नकारा और निकम्मा कहा गया हो, वह व्यक्ति उस बात को जिंदगी भर नहीं भूल सकता। दोनों के बीच में जिस तरह से पांच साल तक कुर्सी के लिए खींचतान चली वो एक फोटो खिंचवाने से खत्म नहीं होगी। राठौड़ ने गहलोत के उस बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों को लेकर अपनी बात रखी थी। राठौड़ ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस नेता अब कह रहे हैं कि वे पहली बार इन वर्गों के बारे में बोल रहे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि अब तक उन्होंने इन वर्गों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखा और उनके मुद्दों पर गंभीरता से कभी बात नहीं की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery