Tuesday, April, 28,2026

नितिन नवीन का भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जयपुर आगमन पर राजधानी में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 12 किलोमीटर लंबे रोड शो में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पूरे मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर मंच बनाकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा, गाजे-बाजे और मंत्रोच्चार के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। जयपुर एयरपोर्ट पर नितिन नवीन का 101 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया, वहीं, महिला कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर चढ़कर फूल बरसाए। रोड शो के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भगवा साफा पहनकर दुपहिया वाहनों पर शामिल हुए। महिला मोर्चा, एसटी-एससी मोर्चा और अन्य प्रकोष्ठों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। जयपुर में सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई दिशा तय कर रहा है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा आने वाले चुनावों में ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता समर्पण भाव से संगठन को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और डबल इंजन सरकार का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और उसके कार्यकर्ता किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में राजनीतिक मिथक टूटेंगे और भाजपा लगातार मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान अन्य नेताओं ने भी संगठन की मजबूती, सरकार की उपलब्धियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया। राजधानी जयपुर इस दौरान पूरी तरह भगवामय नजर आई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery