Tuesday, April, 28,2026

संगठन-सत्ता तालमेल पर नितिन नवीन ने लिया फीडबैक

जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक ली, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कोर कमेटी की बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भागीरथ चौधरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, अरुण चतुर्वेदी, अलका गुर्जर, सीपी जोशी, सतीश पूनियां और अशोक परनामी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदाधिकारियों से संवाद करते हुए कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से नियमित मुलाकात करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों से व्यक्तिगत परिचय भी प्राप्त किया और उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही यह भी जाना कि कौन अपने प्रभार क्षेत्रों में कितना प्रवास कर रहा है। बैठक में प्रदेश टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे, जहां संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।

एक घंटे चली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर एक मिथक बना हुआ है, जिसे इस बार तोड़ना है और पुनः भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन और सत्ता के बीच बेहतर समन्वय के जरिए ही पार्टी अपने लक्ष्यों को हासिल करेगी।

बैठक से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा को सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं और सभी राज्यों से पार्टी के लिए अच्छी खबर आने की उम्मीद है। सतीश पूनियां ने नितिन नवीन के राजस्थान दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह दौरा पार्टी में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि कोर कमेटी की बैठक में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए रणनीतिक मंथन किया जाएगा। वहीं अरुण चतुर्वेदी ने बैठक में हुई चर्चा की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रशिक्षण शिविरों और जिला स्तर के शिविरों की समीक्षा के निर्देश दिए। साथ ही नारी वंदन विधेयक को लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के आंदोलन की सराहना करते हुए इसे आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

हेलीकॉप्टर में खराबी से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का टोंक दौरा देर से हुआ शुरू

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के टोंक दौरे की शुरुआत सोमवार को हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण देरी से हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह करीब 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन हेलीकॉप्टर की व्यवस्था प्रभावित होने से उन्हें करीब ढाई घंटे इंतजार करना पड़ा और वे दोपहर लगभग 1:30 बजे टोंक पहुंच सके। जानकारी के अनुसार जयपुर से टोंक जाने के लिए दो हेलीकॉप्टर लगाए गए थे, लेकिन एक हेलीकॉप्टर खराब होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच पाया। इसके चलते एक ही हेलीकॉप्टर से जयपुर-टोंक के बीच दो चक्कर लगाने पड़े, जिससे कार्यक्रम में देरी हो गई। तकनीकी कारणों से हुई इस देरी के बावजूद कार्यक्रम को बाद में निर्धारित क्रम के अनुसार आगे बढ़ाया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery