Thursday, April, 30,2026

राजनीति 100 मीटर की दौड़ नहीं, धैर्य ही असली ताकत

टोक/ जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कार्यकर्ताओं से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान किया। नितिन नवीन ने टॉक से वर्चुअल माध्यम से टोंक, बूंदी, चूरू, पाली, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बाड़मेर जिलों में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालयों का लोकार्पण किया, जबकि जालोर कार्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, विचार और राष्ट्रभक्ति के केंद्र होते हैं, जहां से संगठन को दिशा मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राजनीति में धैर्य और समर्पण का संदेश देते हुए कहा कि यह 100 मीटर की दौड़ नहीं, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा है, जिसमें निरंतरता और अनुशासन आवश्यक है। उन्होंने 'लखपति दीदी', 'ड्रोन दीदी' और ईआरसीपी जैसी योजनाओं को राज्य के विकास में अहम बताया। उन्हनि विश्वास जताया कि बगाल चुनाव में पार्टी को जीत मिलेगी और राज्य में भाजपा का 'कमल' खिलेगा। उन्होंने नारी शक्ति वदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि जो दल अपना ही माता-बहनों को सम्मान नहीं दे सके, वही इस ऐतिहासिक कानून का विरोध कर रहे हैं।

ममता ने 'मां, माटी और मानुष' के वादे से किया विश्वासघात

नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के समर्थन के चलते पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मौजूदा सरकार ने 'मां, माटी और मानुष' के वादे के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और इसका परिणाम चार मई को मतगणना के दिन दिखेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का विस्तार देश के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से हो रहा है और अब लक्ष्य पश्चिम बंगाल में सरकार बनाना है।

कार्यकर्ता संगठन की असली ताकतः सीएम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 'राष्ट्र प्रथम' की भावना से कार्य करते हैं और यही संगठन की असली ताकत है। राज्य सरकार पानी, बिजली, रोजगार, निवेश और आधारभूत ढांचे के विकास पर तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने 'राइजिंग राजस्थान' पहल का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य में बड़े निवेश आ रहे है, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। प्रत्येक जिले में पार्टी कार्यालय बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को कार्य करने के लिए सशक्त मंच मिलेगा। सरकार का उद्देश्य हर वर्ग किसान, युवा और महिला को सशक्त बनाना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और राष्ट्रहित में काम करने वाली ताकतों का साथ दें। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि संगठन और सरकार के बीच समन्वय ही विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने का आधार है। कार्यकर्ताओं को केंद्र में रखकर आगे बढ़ने की रणनीति ही भाजपा की सफलता का मूल मंत्र है। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पहली बार जयपुर पहुंचे नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery