Monday, April, 07,2025

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बोले... भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने का काम कर रही है मोदी सरकार

जयपुर : जेईसीसी में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत आयोजित 'इंफ्रास्ट्रक्चर-एन इंपोर्टेट लिंक इन द सप्लाई चेन' सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए पानी, ऊर्जा, परिवहन और संचार मूलभूत आवश्यकताएं हैं। इन चारों क्षेत्रों को विकसित करने से देश- प्रदेश की प्रगति सुनिश्चित होगी। गडकरी ने राजस्थान को कई सौगातें देते हुए 30 हजार करोड़ लागत की 800 किमी. लंबी 9 परियोजनाओं की घोषणा की। इन परियोजनाओं में 6500 करोड़ की लागत से उत्तरी जयपुर रिंग रोड, 6800 करोड़ की लागत से कोटपूतली से आगरा ग्रीन फील्ड हाईवे, 12 हजार करोड़ की लागत से जयपुर-किशनगढ़-जोधपुर से अमृतसर ग्रीन फील्ड हाईवे निर्माण, 538 करोड़ की लागत से पाली में रायपुर से जस्साखेड़ा तक एलीवेटेड रोड, 1400 करोड़ की लागत से नागौर से नेत्रा तक सड़क निर्माण, 500 करोड़ से सीकर- लक्ष्मणगढ़-फतेहपुर में बाइपास, 1400 करोड़ की लागत से झुंझुनूं- चिड़ावा-सिंघाना-पचेरी सड़क निर्माण, 600 करोड़ की लागत से सिंघाना-खेतड़ी-जसरापुर- नगलीसलेदी-भाटीवाड़ सड़क निर्माण, 400 करोड़ से कुंडल- झाड़ौद खंड के भूस्खलन क्षेत्र में सुधार कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए चार महत्वपूर्ण आवश्यकताएं होती हैं, जिनके बिना विकास संभव नहीं है। वे चार चीजें हैं- वाटर, पावर, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन। अगर देश को विश्वगुरु बनाना है तो राज्यों को भी आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनाना हमारी आवश्यकता है

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery