Friday, June, 27,2025

शिव योग में मनाई जाएगी निर्जला एकादशी, इस बार दो दिन रहेगा व्रत

जयपुर: हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष निर्जला एकादशी दो दिन शिव योग और सिद्ध योग में मनाई जाएगी। स्मार्त संप्रदाय के अनुयायी 6 जून को जबकि, वैष्णव संप्रदाय के लोग 7 जून को व्रत रखेंगे। जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में निर्जला एकादशी 7 जून को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल रहेगा।

श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन को उमड़ेगी और मंदिर 'गोविंद जय जय, गोपाल जय जय' जैसे भजनों से गूंज उठेगा। ठाकुरजी को लाल जामा पोशाक पहनाकर गोचारण लीला के आभूषण पहनाए जाएंगे। दोपहर 12.45 से 1 बजे तक ठाकुरजी को जलविहार कराया जाएगा। इस अवसर पर शहरभर में सेवाभावी श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन को उमड़ेगी और मंदिर 'गोविंद जय जय, गोपाल जय जय' जैसे भजनों से गूंज उठेगा। ठाकुरजी को लाल जामा पोशाक पहनाकर गोचारण लीला के आभूषण पहनाए जाएंगे। दोपहर 12.45 से 1 बजे तक ठाकुरजी को जलविहार कराया जाएगा। इस अवसर पर शहरभर में सेवाभावी सुबह 4:47 बजे तक रहेगी। इस दिन शिव, सिद्ध और त्रिपुष्कर योग का संयोग रहेगा। स्मार्त संप्रदाय तिथि उदय मानकर 6 जून को व्रत रखेगा जबकि वैष्णव परंपरा अनुसार 7 जून को व्रत शास्त्रसम्मत होगा।

ईद-उल-अजहा 7 जून को

ईद-उल-अजहा (बकरीद) इस्लाम धर्म का एक अहम त्योहार है। इस बार 7 जून को बकरीद मनाई जाएगी। ईद-उल-अजहा पर मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदो में अमन चैन की दुआ करेंगे। मुस्लिम धर्म गुरु मस्जिदों में उन्हें नमाज अता कराकर नेकी की राह पर चलने का संदेश देंगे। नमाज के बाद
एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद देंगे। इस दौरान घरों में कुर्बानी दी जाएगी। ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए गुरुवार को जयपुर दिल्ली बाइपास स्थित ईदगाह पर एक पखवाड़े से चल रही बकरामंडी में दिनभर रौनक छाई रही। लोगों ने तरह तरह की नस्ल के बकरे खरीदे। बकरामंडी में 15 हजार से
लेकर 2 लाख तक के बकरे बिकने के लिए आए हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery