Tuesday, July, 14,2026

जयपुर में बनेगा नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी कैंपस, स्थान चयन पर मंथन

जयपुर:  नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी अहमदाबाद के जयपुर कैम्पस के लिए उपयुक्त स्थान चयन के संबंध में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के लिए उपयुक्त स्थान, आधारभूत सुविधाओं एवं भविष्य की विस्तार योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान एनएफएसयू के प्रतिनिधियों ने जयपुर में विश्वविद्यालय परिसर शुरू करने के लिए राजस्थान आवासन मंडल के कोचिंग हब स्थित पांच टॉवर आवंटित किए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान विद्यार्थी को देखते हुए इतने बड़े निर्मित क्षेत्र (बिल्ट-अप एरिया) की तत्काल आवश्यकता प्रतीत नहीं होती। उन्होंने विश्वविद्यालय की भावी विस्तार योजना, भविष्य में संभावित विद्यार्थी संख्या और वास्तविक आधारभूत आवश्यकताओं का विस्तृत प्रेजेंटेशन देने के निर्देश दिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery