Saturday, July, 25,2026

विपक्ष ने किया छात्रों का यूज: BJP माफी की मांग पर अड़ी कांग्रेस

जयपुर: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासी घमासान लगातार तेज होता जा रहा है। इस पर कांग्रेस समेत विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमलावर हैं, जबकि भाजपा विपक्ष पर आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस और भाजपा के बुधवार को विरोध मार्च के दौरान हुई तीखी बयानबाजी के बाद अब दोनों दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया, वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार संवेदनशीलता दिखाने में असफल रही।

शिक्षा मंत्री लें नैतिक जिम्मेदारीः गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पीएम के बयान को भड़‌काऊ बताते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज सुनने के बजाय बल प्रयोग कर रही है और कहा कि शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

युवा 2029 में सिखाएंगे सबक

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें छात्रों के आंदोलन को 'भाड़े के टट्टू' बताया गया था। डोटासरा ने कहा ये युवा 'भाड़े के टट्ट' नहीं, देश का भविष्य हैं। ये ही युवा 2029 में इस भ्रष्ट सरकार को सबक सिखाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं पर केंद्र सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रथान के इस्तीफे, एनटीए को भंग करने, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और युवाओं से सार्वजनिक माफी की मांग की।

प्रदेशभर में कांग्रेस के प्रदर्शन जारी

पूरे प्रदेश में कांग्रेस व अग्रिम संगठनों की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया गया। जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को दोहराया।

भाजपा ने कभी भी देश के युवाओं का अपमान नहीं कियाः मदन राठौड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा ने कभी देश के युवाओं का अपमान नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और हिंसा का समर्थन करने वालों के खिलाफ है, जबकि देश का युवा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। राठौड़ ने कांग्रेस से सवाल किया कि राजस्थान में उनके शासनकाल के दौरान हुए पेपर लीक मामलों और भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के लिए वह कब जिम्मेदारी स्वीकार करेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मुद्रा योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और पीएम इंटर्नशिप जैसी योजनाओं के जरिए युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर मिले हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव के बाद हुए 73 चुनावों में से 63 में भाजपा की जीत जनता के भरोसे का प्रमाण है।

विपक्ष बहस से भाग रहाः अरुण चतुर्वेदी

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र सरकार संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन विपक्ष लगातार हंगामा कर बहस से बचने का प्रवास कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन आंदोलनकारी और दंगाई के बीच अंतर करना होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery