Wednesday, July, 29,2026

सियासी तकरार... कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा तो भाजपा ने घेरा

जयपुर: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। पुलिस कार्रवाई के दृश्य अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो के सामने आने के बाद इस मुद्दे पर सियासत और तेज हो गई है। विपक्ष इसे छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश और लोकतंत्र पर आघात बता रहा है, जबकि भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस युवाओं की भावनाओं को भड़काकर इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रही है। इधर, प्रदेश कांग्रेस लगातार जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रही है और कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

जवाहर सर्किल पर छात्रों का प्रदर्शन

जवाहर सर्किल स्थित पत्रिका गेट पर बड़ी संख्या में छात्र-युवा जुटे। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, परीक्षा प्रणाली में सुधार, रोजगार के अवसर बढ़ाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान डफली-डमरू, पोस्टर, संविधान की प्रतियां और भगत सिंह के चित्र के साथ छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी।

HC से अंबेडकर सर्किल तक वकीलों का मार्च

जयपुर में अधिवक्ताओं ने भी दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में राजस्थान हाई कोर्ट के गेट नंबर-3 से अंबेडकर सर्किल तक पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान वकीलों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए छात्र आंदोलन पर बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery