Thursday, April, 30,2026

प्रदेश के 27 जिलों के 611 केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा

जयपुर: आगामी 3 मई को होने वाली नीट परीक्षा के सुचारू और निष्पक्ष आयोजन को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इस दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका, प्रमुख शासन सचिव गायत्री ए. राठौड़, सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त राकेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिक परीक्षा केंद्रों वाले और सीमावर्ती जिलों के कलेक्टरों व पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए छाया, पेयजल, प्राथमिक उपचार की सुविधा सुनिश्चित की जाए। साथ ही नजदीकी अस्पतालों में ORS पैकेट और एंबुलेंस की उपलब्धता भी अनिवार्य रूप से रखी जाए।

परिवहन विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने बताया कि परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था की गई है। सभी अभ्यर्थी रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे, इसके लिए सभी आरटीओ और डीटीओ को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। महानिदेशक पुलिस संजय कुमार अग्रवाल ने बैठक में बताया कि परीक्षा के दिन सभी केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में ई-मित्र, फोटो कॉपी और साइबर कैफे जैसी दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ काम करेंगे।

जीरो टॉलरेंस नीति पर होगी परीक्षा

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि नीट परीक्षा प्रदेश के 27 जिलों में 611 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जयपुर, कोटा, सीकर, धौलपुर जैसे संवेदनशील और कोचिंग हब जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत परीक्षा केंद्रों पर अनाधिकृत प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पेपर लीक या किसी भी तरह की जानकारी लीक होने पर तत्काल आपराधिक कार्रवाई होगी। सुरक्षा में चूक को गंभीर अपराध माना जाएगा। सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र से जुड़ी सामग्री साझा करना साइबर अपराध के दायरे में आएगा।

नवाचार में तेजी से उभर रहा राजस्थान

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को शासन सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा क्रियान्वित 'आईस्टार्ट' एवं 'स्मार्ट' पहलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, नवीकरणीय ऊर्जा, सौर प्रौद्योगिकी, एग्रीटेक, ग्रामीण नवाचार, अंरिंज इकोनॉमी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख करते हुए भविष्य-उन्मुखी और प्रौद्योगिकी संचालित अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव तैयार करने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने 'आईस्टार्ट' पहल के द्वारा राजस्थान के स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता इकोसिस्टम को मजबूत करने में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery