Friday, April, 25,2025

कश्मीर की वादियों में 'गुम' गया जयपुर का लाल नीरज

जयपुर: पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नीरज को घूमने का बेहद शौक था। चंडीगढ़ निवासी दोस्त की शादी का निमंत्रण मिलने पर उसने योजना बनाई कि विवाह में शामिल होने के बाद कश्मीर घूमेगा। उसने अपनी पत्नी से कहा था कि इससे बेहतर मौका नहीं मिल सकता। कश्मीर घूमना नीरज की बकेट लिस्ट में शामिल था, लेकिन उसे क्या पता था कि कश्मीर की यह यात्रा उसकी अंतिम यात्रा साबित होगी। नीरज की मौत की खबर मिलते ही बुधवार को दिनभर उसके घर पर रिश्तेदारों और मित्रों का तांता लगा रहा। जैसे ही बेटे की मौत की खबर मां ज्योति को मिली, वह फूट-फूटकर रोने लगीं। रात करीब 8:50 बजे नीरज का शव घर पहुंचा तो अपार्टमेंट में रहने वाले पड़ोसियों की आंखें भर आईं। अपार्टमेंट के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और 'गोली का जवाब गोली से' देने की मांग करते हुए नारेबाजी की। नीरज की मां से आखिरी बार 21 अप्रैल को फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने कश्मीर यात्रा का जिक्र किया था।

बड़े भाई को फोन कर दी जानकारी

हमले के बाद नीरज की पत्नी आयुषी ने नीरज के बड़े भाई किशोर को घबराकर फोन किया और बताया कि नीरज को गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। वह बेहद घबराई हुई थीं और अपने पति की हालत के बारे में कुछ नहीं जानती थीं। नीरज के भाई किशोर की पत्नी शुभि इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी हैं। नीरज की शादी आयुषी से वर्ष 2023 में पुष्कर के भंवर पैलेस रिसॉर्ट में हुई थी। नीरज आखिरी बार इस साल जनवरी में मकर संक्रांति के मौके पर जयपुर आया था। आयुषी का परिवार भी दुबई में ही रहता है।

दस साल पहले पिता का हुआ निधन

नीरज के पिता प्रदीप भी दुबई में कपड़ों का कारोबार करते थे। उनका निधन दस वर्ष पहले हो गया था। नीरज ने वर्ष 2013 में राजस्थान विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी, जिसके बाद वह फाइनेंस और अकाउंटिंग के क्षेत्र में काम करने के लिए दुबई चला गया। वह पिछले छह वर्षों से दुबई में रह रहा था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery