Tuesday, August, 12,2025

नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद लाइन का फाइनल सर्वेक्षण मंजूर

जयपुर: रेल मंत्रालय ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों के आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 380 किलोमीटर लंबी नीमच बांसवाड़ा-दाहोद नंदुरबार नई रेल लाइन के लिए अंतिम सर्वेक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की मंजूरी दी है। यह परियोजना राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के आदिवासी बहुल क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। परियोजना को लेकर रेल मंत्री ने कहा कि यह परियोजना आदिवासी क्षेत्रों के उत्थान और समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस रेल लाइन से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति मिलने के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों से कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।

बांसवाड़ा के खनिजों की बढ़ेगी मांग

बांसवाड़ा में मैंगनीज, डोलोमाइट, चूना पत्थर, सोना, तांबा और क्वार्टजाइट जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं, जिससे माल ढुलाई की संभावनाएं बढ़ेगी और खनिजों की मांग में वृद्धि होगी। यह रेल मार्ग न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी योगदान देगा। दाहोद अलीराजपुर-नंदुरबार खंड, जो पहाड़ी और आदिवासी क्षेत्र में स्थित है, विकास से वंचित समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ेगा।

बांसवाड़ा को मिलेगी रेलवे की कनेक्टिविटी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बांसवाड़ा, जो खनिज संपदा से समृद्ध है, अभी तक रेल नेटवर्क से अछूता रहा है। इस नई लाइन से बांसवाड़ा को दाहोद के साथ जोड़ा जाएगा, जो दिल्ली-मुंबई मार्ग के लिए एक नया और छोटा रूट प्रदान करेगा। यह रूट ताप्ती खंड से दाहोद को जोड़ते हुए मुंबई-दिल्ली मुख्य मार्ग का सबसे छोटा विकल्प होगा। इस परियोजना से मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के छह शहरों को लाभ मिलेगा, जिसमें 50 हजार से अधिक आबादी वाला शहादा शहर भी शामिल हो सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery