Tuesday, November, 25,2025

'वन स्टेट-वन ग्लोबल डेस्टिनेशन' विजन पर मंथन

जयपुर / उदयपुर:  भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के तत्वावधान में झीलों की नगरी उदयपुर में मंगलवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय पर्यटन कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ। होटल मेरिएट में आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस सम्मेलन में देशभर से पर्यटन मंत्रियों, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों, वरिष्ठ अधिकारियों और पर्यटन विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य है, भारत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर अग्रणी बनाना और 'वन स्टेट वन ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन' जैसे महत्वाकांक्षी विजन को साकार करना।

कॉन्फ्रेंस के दौरान विभिन्न राज्यों ने ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जा सकने वाले स्थलों पर अपने-अपने प्रजेंटेशन प्रस्तुत किए। राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु समेत दो दर्जन से अधिक राज्यों ने अपनी योजनाएं साझा कीं। राजस्थान की ओर से पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव राजेश यादव और पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ ने 'शौर्य, संस्कृति और आध्यात्म' की त्रिवेणी को केंद्र में रखते हुए महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट (उदयपुर), जैसलमेर और पुष्कर को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

भारत में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं: शेखावत

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यटन सिर्फ आर्थिक लाभ नहीं देता, यह भारत की सांस्कृतिक छवि को विश्व पटल पर मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल विचार-विमर्श नहीं, बल्कि नए अवसरों की खोज और साझा विकास की दिशा में एक कदम है। शेखावत ने कहा कि भारत में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं, लेकिन इसके लिए राज्यों को मिलकर योजनाबद्ध ढंग से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक पर्यटन सूचकांक (WTI) में टॉप 10 देशों में शामिल करना और पर्यटन का GDP में योगदान 10% तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है।

मेवाड़ पर पुरखों और प्रकृति का आशीर्वादः कटारिया

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि उदयपुर केवल सुंदरता का शहर नहीं, यह भारत के गौरवशाली इतिहास और बलिदान की भूमि है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अनगिनत संभावनाएं हैं। उन्होंने सभी राज्यों से आग्रह किया कि वे स्थानीय पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण करें और विकास के सुझाव साझा करें।

हर किला, हर महल कहता है कहानी: दीया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कॉन्फ्रेंस के लिए राजस्थान को चुने जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारा गौरवशाली इतिहास, हमारी कला और संस्कृति पूरे विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। राजस्थान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन में एक प्राकृतिक ग्लोबल डेस्टिनेशन है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery