Wednesday, August, 13,2025

लोक अदालतों में 23 करोड़ से अधिक मामले सुलझे

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विधि एवं न्याय मंत्रालय ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया है। इस प्राधिकरण के माध्यम से किसी भी नागरिक को आर्थिक या अन्य अक्षमताओं के कारण न्याय से वंचित नहीं किया जाएगा।

पिछले तीन वर्षों में मंत्रालय ने राष्ट्रीय लोक अदालत, राज्य लोक अदालत और स्थायी लोक अदालतों के जरिए करोड़ों मामलों का सफल निस्तारण किया है। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के सवाल के जवाब में कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि प्राधिकरण राज्य, जिला और तहसील स्तर पर कानूनी सहायता और परामर्श प्रदान कर रहा है। बच्चों, श्रमिकों, आपदा पीड़ितों, एसटी-एससी और दिव्यांगजनों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में 13 लाख से अधिक कार्यक्रमों में 14 करोड़ से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए हैं। वर्ष 2023-24 में विधिक सहायता प्रतिवादी काउंसल प्रणाली योजना भी लागू की गई है, जिसके तहत देश के 662 जिलों में काउंसलों के कार्यालय सक्रिय हैं। पिछले दो वर्षों में लाखों मामलों का निस्तारण किया गया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery